लोकसभा चुनाव 2019 : हिस्सेदारी को लेकर सरकार से सुभासपा का महासंग्राम
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां अब तेजी पकड़ती दिख रहीं हैं। 41 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अंग रहे भागीदारी अन्दोलन मंच अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है।
भागीदारी आन्दोलन मंच के अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति ने लोकसभा की 80 सीटो के अन्तर्गत अपनी दूसरी सूची में 18 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि जिस प्रकार से सपा-बसपा गठबंधन,कांग्रेस तथा भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रजापति, पाल, गडेरिया, अर्कवंशी, लोध, सैनी, माली, कश्यप, गुप्ता, लोीहार, जुलहा, धुनिया, अंसारी, धोभी, धनगर, बिंद, केवट, मल्लाह, निषाद, विश्कर्मा, नाई, मछुआरा, दर्जी, तेली, मुसहर, नट, बालमिकी, तोरी, सरोज, पासी आदि जातियों को 2019 लोकसभा चुनव में नकार दिया है इन्ही जातियों के दम पर ही सरकार बनती है।
गौरतबल हो कि इसके पहले प्रथम सूची में 41 लोेकसभा प्रत्याशियों की घोषणा किया गया था। सम्भावना जतायी जा रही है कि जल्द ही तीसरी सूची जारी की जाएगी। राष्टीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति ने कहा कि भागीदारी आन्दोलन मंच का संगठन उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकरता काम कर रहे है। पार्टीं अतिपिछडा-अतिदलित समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहती है। अगर सरकार में इन जातियों को प्राथमिकता नहीं दी जाती तो हम उत्तर प्रदेश में भाजपा का समीकरण बिगाड़ने का काम करेंगे।
इस अवसर पर भागीदारी आन्दोलन मंच के राम कृपाल प्रजापति, राष्टीय प्रमुख महासचिव डाक्टर महेश प्रजापति ए,एल.0 प्रजापति,रामेश प्रजापति,सुनिल अर्कवंशी,दिनेश कश्यप, अजय गोंड ,सिम्मी प्रजापति आदि पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




No comments