लोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने सभा में घोषित किया मछलीशहर से प्रत्याशी, टी राम मैदान में आए*
क्षत्रिय बसपा नेता विनीत सिंह का पहुंचना चर्चा का विषय रहा!
वाराणसी, आजमगढ़ अौर गोरखपुर मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर घनश्याम चन्द्र खरवार ने रविवार को क्षेत्र के बीबनमऊं गांव में सपा-बसपा की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए बसपा के पूर्व विधायक टीराम को मछलीशहर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान हुई सभा के बहाने उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा, सपा बसपा के प्रदेश में हुए गठबंधन से भाजपा घबरा गयी है। इसलिए वह आगामी चुनाव को प्रभावित करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों के लोग सीमा पर तनाव पैदाकर देश में लोगो की भावनाओं से खेलकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता ऐसे लोगों की साजिश में अब नहीं आने वाली है। वह पिछले लोकसभा चुनावों में किए गए वादों को देख चुकी है।
सपा और बसपा के विभिन्न पदाधिकारियों, विधायकों एवं पूर्व विधायको की उपस्थिति में बसपा के पूर्व एमएलसी विनीत सिंह की उपस्थिति चर्चा का विषय रही। बसपा के दिग्गज क्षत्रिय नेता के साथ आस-पास के गांवों से उमड़े हज़ारों राजपूत युवाओं के हुजूम ने साबित कर दिया कि यदि बसपा विनीत सिंह जैसे नेताओं को आगे करती है तो बसपा का जनाधार और व्यापक हो सकता है तथा वह भाजपा के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाने में सक्षम हो सकती है।
विनीत सिंह के साथ उमड़े राजपूत युवाओं की भीड़ को देखकर घोषित प्रत्याशी त्रिभुवन राम भी गदगद दिखे। साथ ही, पूर्व एमएलसी के मछलीशहर में आयोजित इस तरह की सभा मे विशाल जुलूस केे साथ उपस्थिति ने चर्चा के बाजार में इस बात को भी हवा दे दी कि विनीत सिंह जौनपुर से बसपा प्रत्याशी हो सकते हैं। क्लाउन टाइम्स ने इस सम्बन्ध में विनीत सिंह ने जौनपुर से चुनाव लड़ने की किसी भी सम्भावना से इंकार कर दिया। समारोह के दौरान स्थानीय युवाओं के बीच विनीत सिंह की उपस्थिति को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला।

No comments