Breaking News

इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर श्रृंखला 2-2 से बराबर की

स आइलेट। ओशाने थामस की तूफानी गेंदबाजी के बाद क्रिस गेल के अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर श्रृंखला 2-2 से बराबर की। थामस ने 21 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे इंग्लैंड की टीम टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 .1 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई। यह वेस्टइंडीज पर सरजमीं पर मेजबान टीम के खिलाफ इंग्लैंड का एकदिवसीय मैचों में सबसे कम स्कोर है। कप्तान जेसन होल्डर और कार्लोस ब्रेथवेट ने भी क्रमश: 28 और 17 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।
A superb all-round show meant West Indies levelled the ODI series against England 2-2 at St.Lucia. REPORT ⬇http://bit.ly/ThomasGayle 
38 people are talking about this

इंग्लैंड की ओर से एलेक्स हेल्स और जोस बटलकर ने सर्वाधिक 23-23 रन बनाए। मेहमान टीम के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वेस्टइंडीज की टीम ने इसके जवाब में गेंल की 27 गेंद में पांच चौकों और नौ छक्कों से 77 रन की पारी की बदौलत 12 . 1 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
वेस्टइंडीज ने इसके साथ 30 मई से शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप के मेजबान को श्रृंखला में बराबरी पर रोककर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। गेल को श्रृंखला में 39 छक्कों के साथ 106 की औसत से 424 रन बनाने के लिए मैन आफ द सीरीज भी चुना गया।
 

No comments