*मुल्क मे अमन चैन शान्ति के लिए 72 लोगों का काफला जाएगा करबला ए मोअल्ला*
"करबला के बहत्तर शहीदों को खिराजे अक़िदत पेश कर मांगे गे मुल्क मे अमन चैन और शान्ति को दुआ"
कारवाने अबूतालिब के परचम तले 72 लोगों का क़ाफला इरान ईराक़ मे रौज़ा ए मुबारक की ज़ियारत को 3 अप्रैल को रवाना हो रहा है जहाँ तमाम रौज़ो पर जाकर मुल्क की बेहतरी की दुआ की जायगी।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ कारवाने अबुतालिब के सरबराह फुरक़ान रिज़वी व रिज़वान जव्वादी की सरपरस्ती मे प्रयागराज,कौशाम्बी,मंझनपुर करारी,दान्दूपुर,लखनऊ,कानपुर,उन्नाओ के 72 लोगों का क़ाफला 3अप्रैल को दिल्ली से करबला रवाना होगा।काफ़ले मे पुरुषों के साथ महीलाएँ भी शामिल है।जो करबलाए मोअल्ला की ज़ियारत करने के साथ देश के लिए दुआ भी करेंगे।क़ाफले में कई ओलमा भी शामिल रहेंगे जो करबला मे शामिल लोगों को ज़ियारत के साथ मुल्के हिन्दुस्तान की बेहतरी के लिए विशेष दुआ भी कराएंगे।


No comments