Breaking News

एस. ड्यूडेंग को महिला एवं प्रदीप डबास को पुरूष एकल का खिताब

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए महिला एकल के फाइनल मैच में कांटे के मुक़ाबले में एस. ड्यूडेंग ने संध्या को सीधे सेट में 21 – 18, 21 – 13 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता और विजेता बनी । पुरुषों के एकल फाइनल में कड़ा  मुक़ाबला देखने को मिला जिसमें केंद्रीय क्षेत्र के प्रदीप डबास ने एस. बांगर को 21 – 8, 18 – 21, 21 – 13 से हराया और पुरुष एकल का खिताब जीता और विजेता बने ।
मिश्रित युगल के फाइनल मैच में संजीब छाबड़ा/तनूजा की जोड़ी ने प्रदीप डबास/मृणालिनी को 21 – 16, 21 – 19 से सीधे सेटों में हराकर मिश्रित युगल का खीताब जीता ।
मैच के बाद रंगारंग पुरस्कार वितरण समारोह में सीएटीसी के प्रधानाचार्य तथा महाप्रबंधक (एटीएम) श्री ओ. एस. इक्का ने सभी विजताओं एवं उपविजेताओं को ट्राफी प्रदान की ।

No comments