Breaking News

मन्जेश और इब्राहीम बने यूथ ब्रिगेड के ज़िला सचिव

समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष डॉ .अच्छे लाल यादव ने समाजवादी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष.मो.एबाद जी ,समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मा.नरेश उत्तम  पटेल जी के आदेशानुसार मंजेश यादव निवासी मेजा और इब्राहिम निवासी बारा को समाजवादी यूथ ब्रिगेड का जिलासचिव बनाया। 

अच्छे यादव ने कहा.राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आदेशानुसार चारो युवा फ्रंटल के जिलाध्यक्ष अपनी अपनी टीम का विस्तार  करके प्रत्येक विधान सभा में बूथ  वार जिम्मेदारी देकर जिलाकार्यालय और प्रदेश कार्यालय को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया है।इसी क्रम में जिला कार्यालय पर बैढक हुयी और लोकसभा चुनाव में बूथ वॉर  जिम्मेदारी देने पर चर्चा हुयी।जल्द ही समाजवादी युथ ब्रिगेड के विधान सभा वार प्रभारी  नियुक्त किये जायेंगे जो प्रत्येक बूथ की निगरानी  रखेंगे और मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष के नारे एक बूथ 20  यूथ को सफल बनायेंगे और साथ ही साथ बहुजन समाज पार्टी के नेता गण से भी परस्पर  सहयोग एवं सम्बन्ध बनाये रखेंगे सभी को मिठाई खिलाकर  बधाई दी गयी और चुनाव में एक जूट  होकर प्रत्याशी को जिताने की अपील की गयी ।वैठक मे गुलाम मुस्तफा ( जिलामहासचिव), डा.धर्मेंद्र,इंद्रेश  यादव प्रदेश सचिव ,  सहबाज हक , अशोक यादव ,पंकज ,नितेश तिवारी ,मंजेश ,इब्राहिम ,सोनू यादव ,कृष्ण प्रकाश  ,प्रमोद  पयाशी,रवि ,गुफरान ,सोनू मलिक ,आसिफ ,विपिन ,विपुल ,इत्यादि सैकड़ो साथी मैजूद  रहें। उक्त जानकारी डा०अच्छे लाल यादव ज़िलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड प्रयागराज ने दी।

No comments