इस्लाम मे दौलत को फज़ीलत दे दी गई तो वह मेयारे ग़नीमत नहीं...मौलाना क़ाज़ी मो०अस्कर)
इस्लाम मे कोई काम हक़ीर नहीं ।मेहनत से और जायज़ तरीक़े से कमाई गई दौलत से ग़ेज़ा मिलती है वह एक इन्सान को नेक और सालेह बनाती है।माले हराम ग़ेज़ा से नूत्फा ए इमान नहीं बन सकता।
![]() |
| मौलाना क़ाज़ी मो०अस्करी (दिल्ली) |
दिल्ली से आए आलीमे दीन मौलाना क़ाज़ी मो०अस्करी ने रानी मण्डी स्थित इमामबारगाह आग़ा महमूद मे स्व कनीज़ कुबरा के चालिसवें पर आयोजित मजलिस को सम्बोधित करते हुए लोगों को नसीहती पैग़ाम दिया।कहा हर हाकिम न लायक़े मज़म्मत होता है और न ही लायक़े इज़्ज़त लेकिन उसके अमल और किरदार की बुनयाद पर उसकी फज़ीलत होती है।कहा कोई काम बेकार नही होता हमे पैरों पर अल्लाह ने खड़ा किया है तो हम उस परवरदिगार के नेक बन्दों मे शामिल हो सकें हमे ऐसी हिकमते अमली से हर वह काम करना होता है जिस्से हम अपने बच्चों को अच्छी तालिम अच्छी व जायज़ ग़ेज़ा और नेक इन्सान बना कर अपने फर्ज़ की अदायगी करें।इल्म वह दौलत है जिस्से इन्सान दुनिया व आखिरत को संवार सकता है।मजलिस से पहले शहनशाह सोनवी ने सोज़ख्वानी के फराएज़ अन्जाम दिए।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी ने बताया की मरहूमा कनीज़ कुबरा वरिष्ठ अधिवक्ता सै०मो०अकबर की पत्नी और कौशाम्बी मौज़ा अतरसुईया परग़ना करारी की रहने वाली थीं और एक नेक किरदार और बा सलाहियत मोअज़्ज़मा थीं ।वहीं स्व सै०मुन्तज़िर नक़वी के चालिसवें की मजलिस दरियाबाद स्थित दरगाह हज़रत अब्बास मे हुई जिसे मुम्बई के मौलाना सै०मो०फय्याज़ बाक़र हुसैनी ने खिताब किया ।नज़र अब्बास खाँ ने मर्सिया और पेशख्वानी के फराएज़ शायर तूफान दरियाबादी,अनवर कमाल व नायाब बलयावी ने अन्जाम दिए।औरतों की मजलिस को मोहतरमा ज़ेबा रिज़वी ने खिताब करते हुए एक माँ, बहन और बेटी के अपने खानवादे के लिए क्या अहकामात होतें है इस पर अपनी तक़रीर करते हुए औरतों को नसीहती पैग़ाम दे कर अहकामे शरीयत पर विषेश रौशनी डाली।मजलिस के बाद मरहूमा कनीज़ कुबरा की फातेहा भी कराई गई जिसमे लोगों ने उनकी मग़फिरत को दुआ की।मजलिस में मौलाना रज़ा हैदर,मौलाना सज्जाद साहब,मौलाना मो०अब्बास,सै०मो०अस्करी,मो०अख्तर,मो०जावेद,ज़ाकिर हुसैन,सै०मो०रुही,ताहिर हुसैन,दानिश रिज़वी,गौहर काज़मी,खुशनूद रिज़वी,रिज़वान जव्वादी,मक़सूद रिज़वी,औन ज़ैदी,राग़िब हसन,इब्ने हसन,सामिन अब्बास,शबीह अब्बास आदि मौजूद रहे।


No comments