Breaking News

हाई कोर्ट ने हार्दिक पटेल को बड़ा झटका, अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

अहमदाबाद। पाटीदार नेता और हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हार्दिक पटेल को हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। जिसके बाद अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हार्दिक पटेल को गुजरात की जामनगर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया जाना था लेकिन अब कोर्ट ने साफ तौर पर हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। 
गौरतलब है कि साल 2018 में कोर्ट ने हार्दिक पटेल को बीजेपी विधायक के कार्यालय पर तोड़फोड़ और दंगा मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद हार्दिक पटेल ने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। अब जल्द ही हार्दिक पटेल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।  
Gujarat High court rejects Congress leader Hardik Patel's plea seeking suspension of his conviction in a rioting case of 2015 in Mehsana. As per the Representation of the People Act, 1951, Hardik Patel won't be able to contest the upcoming Lok Sabha Election due to his conviction
2,193 people are talking about this

बता दें कि गुजरात में लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। ऐसे में पटेल ने हाई कोर्ट में जारी पिछली सुनवाई में कहा था कि अगर फैसला मेरे पक्ष में नहीं रहा तो मैं जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा।

No comments