Breaking News

डा०राममनोहर लोहिया की जयन्ती पर सपाईयों ने पुष्प चढ़ा कर किया नमन


"""प्रतिमा पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर किया शत शत नमन,ज़िला कार्यालय पर संगोष्ठी मे लोहिया जी के समता मूलक समाज की अवधारणा पर चलने के लिए लिया गया संकल्प""
प्रयागराज, 23 मार्च l समाजवाद के प्रणेता डॉ राममनोहर लोहिया जी ने आजीवन समता मूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष किया l आज डॉ लोहिया की जयन्ती के अवसर पर सपा नेताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि डॉ लोहिया ने नर नारी समानता, पिछड़ों के आरक्षण, समान शिक्षा प्रणाली, दाम बांधों, काम बांधों, नदियों को साफ करो, हिमालय बचाओ जैसे नारे देकर देश, समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर जनांदोलन किया l बस अडडा चौराहा स्थित डॉ राममनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में गोष्ठी कर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तमाम संस्मरण सुनाते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया l गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव एवं संचालन महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने किया l वहीं अपने प्राणों की आहुती देने वाले सरदार भगत सिंह , राजगुरु,सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन रणबाकूरों को भी नमन करते हुए याद किया गया।
इस अवसर पर सर्व श्री सांसद मा नागेंद्र सिंह पटेल, विनोद चंद्र दुबे, के के श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, रईस शुक्ला, संदीप पटेल, दान बहादुर सिंह मधुर, सै०मो०अस्करी,रविन्द्र यादव,वकार अहमद,दुर्गा गुप्ता,शकील अहमद, योगेश यादव , औन ज़ैदी,मो०ज़ैद,संत लाल वर्मा,रवींद्र यादव रवि एडवोकेट,आर. एन. यादव, महबूब उस्मानी, बृजेश यादव, दिनेश यादव, सर्व जीत पाल, मुखिया यादव, लालजी यादव, आदि नेतागण मौजूद थे l

No comments