Breaking News

उच्च न्यायालय अधिवक्ता के घर चोरी,

प्रातःकाल संवाददाता
प्रयागराज। उच्च न्यायलय के के अधिवक्ता मनीष पांडेय के यहां चोरों ने जमकर उत्पाद मचाया। चोरो न घर में मौजूद कीमती सामान सहित नकदी पर हाथ साफकर किया। गौरतलब हो कि रविवार राजरूपपुर एक्सचेंज के पास रहने वाले अधिवक्ता मनीष किसी काम से बाहर गये हुए थे। जब वह घर आये तो देखा कि घर का ताला टुटा हुआ था और घर में प्रवेश करते ही उनके होश उड गये। अन्दर चैंबर में रखे जरूरी कागजात, दो सीलिंग फैन, कम्प्यूटर और 5000 रुपये नकदी सहित दर्जनों सामान गायब थे। हालांकि तत्तकाल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्जकर जांच कर रही है।

No comments