थाईलैंड : आमंत्रण किंग्स कप में भाग लेगी भारतीय फुटबाल टीम
नयी दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम जून में थाईलैंड में आमंत्रण किंग्स कप में भाग लेगी। टूर्नामेंट के सभी मैच चांग एरेना, बुरिराम में खेले जाएंगे जिसकी क्षमता 36 हजार दर्शकों की है।
भारत और मेजबान थाईलैंड के अलावा वियतनाम और कुरासाओ भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। अप्रैल 2019 की फीफा रैकिंग के अनुसार भारत विश्व रैंकिंग में 101वें, थाईलैंड 114वें, वियतनाम 98वें और कुरासाओ 82वें स्थान पर है।




No comments