लोकसभा उम्मीदवार शिव कुमार प्रजापति का नामांकन बिना सूचना के ख़ारिज करने से सुभासपा कार्यकर्ताओ में आक्रोश का माहौल*
![]() |
| प्रयागराज के सांसदीय क्षेत्र उम्मीदवार शिव कुमार प्रजापति का नामांकन बिना सूचना के ख़ारिज करने से सुभासपा कार्यकर्ताओ में आक्रोश का माहौल* |
प्रयागराज: गुरुवार सांसदीय क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन ख़ारिज करने से सुभासपा कार्यकर्ताओ में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जिला अध्यक्ष एवं सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग व वित्त निगम के सदस्य डॉ0 महेश प्रजापति ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए, कहा सरकार के इशारे पर प्रयागराज सांसदीय क्षेत्र प्रत्याशी का नामांकन खारिज किया गया। कारण वोटर आईडी प्रस्ताव कमलेश कुमार भारतीया भाग संख्या 254 के अंतर्गत क्रम संख्या 1171 पर दर्ज है। इसी वोटर पर प्रस्तावक ने हमेशा मतदान किया है। जबकि बिना किसी सूचना या नोटिस के ख़ारिज कर दिया गया है। इसका जवाब प्रदेश की जनता जल्द भाजपा सरकार को देगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ0 महेश प्रजापति ,प्रयागराज प्रत्याशी शिव कुमार प्रजापति,भागीदारी आंदोलन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नूर अंसारी,मानिश कुमार भारतीय, रमा शंकर प्रजापति ,श्याम नारायण प्रजापति ,राम दुलार यादव विनीत मिश्रा,देवेश मिश्र शिवा कांत वर्मा,अतुल यादव ,राम जिलावन पाल और सैकड़ो पाधिकारी मौजूद रहे ।।


No comments