Breaking News

रोहित शेखर तिवारी हत्या मामले में वकील पत्नी अपूर्वा शुक्ला को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया

रोहित शेखर हत्या मामला: अपूर्वा को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गयानयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने रोहित शेखर तिवारी हत्या मामले में उनकी पत्नी और वकील अपूर्वा शुक्ला को बुधवार को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शेरावत ने शुक्ला से हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दे दी। इससे पहले पुलिस ने शुक्ला को तीन दिनों की हिरासत में दिए जाने का अनुरोध किया था। अदालत ने निर्देश दिया कि आरोपी की नियमों के अनुसार मेडिकल जांच करायी जाएगी। पूछताछ के दौरान आरोपी के वकील को मौजूद रहने की अनुमति भी दी गयी है।
पुलिस ने अदालत से कहा कि वे इस मामले में और सुराग चाहते हैं। पुलिस ने किसी अन्य संदिग्ध के होने की संभावना से इंकार किया। शुक्ला के वकील ने हिरासत में दिए जाने के अनुरोध का विरोध किया और कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। इससे पहले दिन में पुलिस ने तिवारी की हत्या के आरोप में शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। 

Rohit Shekhar Tiwari death case: Apoorva Tiwari (wife of Rohit Shekhar Tiwari) sent to two-day police custody by Delhi's Saket Court. (File pic)
View image on Twitter
Rohit Shekhar Tiwari death case: Apoorva Tiwari (wife of Rohit Shekhar Tiwari) sent to two-day police custody by Delhi's Saket Court. pic.twitter.com/wXRwbHGR1s
View image on Twitter
19 people are talking about this

No comments