Breaking News

दस्तारबन्दी मे पाँच हाफिज़ो को किया गया सम्मानित*


करैली के जे के नगर मदरसा जामिया निदा-ए-इसलाम के पाँच छात्रों को हाफिज़े क़ुरान की सनद मिलने पर दस्तारबन्दी में फूलमाला पहना कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आग़ाज तेलावते कलाम पाक से हुआ वहीं आलिमेदीन मौलाना अकबर ऐहसानी बांदा ने फज़ीलत व क़ुरानी आयतों के बारे मे तरजूमा कर आसमानी किताब क़ुरान मजीद पर तफसीली रौशनी डालते हुए अहकामे शरीयत पर चलते हुए दीनी व दूनयावी फराएज़ की जानकारी छात्रों को दी और नेक और सालेह बन्ने की बात कही।मदरसा संस्थापक मौलाना इमाम हसन अज़हरी ने अपने मदरसे के तालिब इल्मो से क़ुरान मजीद के अनूसार ज़िन्दगी बसर करने की हिदायत दी।समाजसेवी नदीम अली की जानिब से पाँचो हाफिज़े क़ुरान को फूल माला पहना कर व तोहफा दे कर उन्हे मुबारकबाद पेश की।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ हाफिज़े क़ुरान बने नौजवान छात्रों की अब ज़िम्मेदारी है की वह दिन ए इसलाम की अच्छी बातों को ज़िम्मेदारी के साथ दूसरों तक पहुँचाने का काम करेंगे और मुल्क की बहबूदी और तरक़्क़ी मे अहम रोल अदा करेंगे।दस्तारबन्दी में मौलाना ग़ुलाम जीलानी,मौलाना हसन अज़हरी,मौलाना रज़ा,मुफ्ती नेहाल,नदीम अली,मो०अस्करी,फरहान सिद्दीक़ी,चंदा भाई,मो०नाज़िम,गुड्डू खान,अबरार अहमद,परवेज़ खान,निराले,रेहान खाँ आदि मौजूद लोगों ने सभी नए हाफिज़ों को मुबारकबाद देते हुए उन्के अच्छे मुस्तक़बिल की कामना की।

No comments