Breaking News

मुकेश शुक्ला बने उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के कोच..

◆राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी होने के साथ-साथ प्रदेश के रजिस्टर्ड रेफ़री भी है।◆◆मेजारोड के सोरांव गांव के निवासी है।◆

प्रयागराज: 27 वी मिनी नेशनल वालीबॉल  चैम्पियनशिप के लिए खेल शिक्षक पद पर कार्यरत उरुवा निवासी राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी मुकेश शुक्ला को उत्तर प्रदेश मिनी वालीबॉल टीम का कोच मनोनीत किया गया है।भारतीय वालीबाल महासंघ के तत्वावधान में आयोजित "27वी मिनी (बालक/बालिका) राष्ट्रीय वालीबाल चैम्पियनशिप" का आयोजन 21 से 26 अप्रैल 2019 तक शिरडी (महाराष्ट्र) में आयोजित हो रही है। मुकेश शुक्ला इससे पहले भी कई बार उत्तर प्रदेश की जूनियर वॉलीबाल टीम के कोच रह चुके है तथा राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी होने के साथ-साथ वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के रजिस्टर्ड रेफरी भी है।मुकेश शुक्ला को उत्तर प्रदेश मिनी वॉलीबाल टीम का कोच बनाये जाने पर क्षेत्रवासियों व समस्त खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के सचिव सुनील तिवारी के प्रति आभार जताया है और उन्हें धन्यवाद दिया है।

No comments