सिविल लाइन्स इन्दिरा भवन व्यापार संगठन ने 23 वां रोज़े में कराया रोज़ा इफ़्तार, देश मे अमन चैन को दुआएं
प्रातःकाल संवाददाता, प्रयागराज: बुद्धवार को इन्दिराभवन व्यापार संग़ठन की ओर से रोज़ेदारों के लिए रोज़े इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समुदाय के लोगो ने उपस्तिथि दर्ज कराई। व्यापारी संग़ठन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े अदब व एतराम के साथ रोज़ेदारों के लिए,रोज़ा इफ्तार का इंतेज़ाम किया गया। इफ़्तार के कार्यक्रम में आपसी भाई चारा देखने को मिला,हिन्दु,मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के साथ बड़ी मोहब्बत और तहज़ीब से रोज़ा खोला। रोज़ेदारों ने देश के अमन चैन के लिए व्यापारियों भाइयों ने साथ मिलकर दुआएं मांगी। वैसे रमज़ान एक ऐसा पाक माह है। कि अल्लाराहनुमा तआला रहमत व बरक़त के सारे दरवाज़े खोल देता है। इन्दिराभवन व्यापारी संग़ठन के संचालक जानब आमिर अन्सारी व अफ़ज़ल अन्सारी के नेतृत्व में रोज़ेदारों व्यापारियों भाइयों के लिए इफ्तार का कार्यक्रम रखा गया बा नमाज़ के बाद रोज़ा सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मो0 वाज़िद,मो0 तौहीद,मो0 मुजसर खान,मो0 अशफ़ाक़,मो0 आरिफ़,मो0 ख़ालिद,सलमान अन्सारी,आफाक अहमद,गोलो जी, असद क़ुरैशी, आदि सैकड़ो व्यापारीगण उपस्तिथ रहें।


No comments