प्रयागराज में अब केबल कार से संगम दर्शन, पर्यटकों को लुभाने के लिए रोपवे की योजना तैयार
प्रातःकाल संवाददाता
प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग में अब आप केबल कार से संगम दर्शन का लुत्फ उठा सकेंगे। श्रद्धालुओं-पर्यटकों को अब रोपवे यानी केबल कार से सैर कराने की योजना तैयार कर ली गई है। देश-दुनिया के सैलानियों को रोपवे का तोहफा दिलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए झूंसी से अरैल के बीच तीन रोपवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इस योजना पर 50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है।
कुंभ के बाद विश्व पर्यटन के मानचित्र पर उभरे संगम के दर्शन के लिए पर्यटन विभाग पीपीपी मॉडल पर श्रद्धालुओं-पर्यटकों के लिए केबल कार की सुविधा देगा। योगी सरकार की पहल पर संगमनगरी में पहली बार रोपवे की योजना को साकार करने की पहल हुई है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पर्यटन विभाग ने इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए कदम बढ़ा दिया है। फिलहाल झूंसी में उल्टा किला केपास और और अरैल में त्रिवेणी पुष्प परिसर में रोपवे स्टेशन बनाने के लिए भूमि मिल गई .


No comments