करमा नर्सिंग कॉलेज में हुआ जीएनएम एएनएम का शपथ ग्रहण समारोह
![]() |
| न्यायमूर्ति अजय भानोत को स्मृति चिह्ह भेट करते निदेशक केएनपीसी एवं अन्य अतिथि |
प्रयागराज।करमा नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल कॉलेज में लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी में एएनम व जीएनएम के सातवें बैच के अस्सी, नर्सिंग छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति इलाहाबाद हाइकोर्ट अजय भानोत, विशिष्ट अतिथि डिप्टी सी.एम.ओ. प्रयागराज डॉ वी.के. मिश्रा , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका की डॉ आकांक्षा, करमा नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ एम.आई. खान उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए न्यायमूर्ति अजय भानोत ने कहा कि नर्सिंग न केवल अस्पताल की बल्कि समाज की अनिवार्यता है। सेवा जब शीर्ष पर पहुंचती है तो नर्सिंग का रूप ले ले लेती है। डॉ. वी.के. मिश्रा ने कहा की नर्स होना समर्पण की एक गाथा है, जिसमे जीवन का संगीत बजता है। डॉ आकांक्षा ने नर्स को समझदार, हिम्मतवाली, सहानुभूति व कार्य में कुशल बताया। डॉ एम.आई. खान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
शपथ ग्रहण समारोह के उत्तरार्ध में छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे गीत -संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कॉलेज के प्रशासक एहतेशाम खान एवं प्रिंसिपल मनीषा ठाकुर ने सभी अतिथियों को साल एवं स्मृति चिह्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार मिश्र ने किया।
इस अवसर पर राज खान, राशिद खान, डॉ सुग्रीव यादव, राकेश मिश्र, निष्ठा सिंह, मधु, पूनम, रेनू, प्रियंका, रंजना, वरिशा, आँचल, साक्षी, अजय, गणेश, सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।



No comments