Breaking News

बेला ने महिला टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश

पुणे। स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी बेला तमहांकर ने गुरूवार को यहां आरती मुनियान को सीधे सेटों में हराकर 3000 डॉलर की एशियाई रैंकिंग महिला टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 
बेला तमहांकर ने महिला टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में  किया प्रवेश
बेला ने 6-4 6-3 से जीत हासिल की। उन्होंने बुधवार को दूसरी वरीय श्रीनिधी श्रीधर को 6-1 6-3 से हराया था। शीर्ष वरीय साई समहिता चामार्थी, रिया उबोवेजा, निधी चिलुमुला, वंशिता पठानिया, सोहा सादिक, प्रतिभा नारायण प्रसाद और वैदेही चौधरी ने अंतिम आठ चरण में प्रवेश किया। 

No comments