Breaking News

कमलेश चंद पटेल ने मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी डॉ. रामलखन चौरसिया को दिया समर्थन*

प्रयागराज. 51 फूलपुर मौलिक अधिकार पार्टी के उम्मीदवार वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर रामलखन चौरसिया 12 मई को होने वाले आम चुनाव को लेकर लगातार पदयात्रा कर रहे हैं. जिसके चलते उन्हें जन समर्थन तो मिल ही रहा है, इसके साथ ही  समाजसेवी, साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं आमजन का समर्थन भी शामिल है.
इसी क्रम में कमलेश चंद पटेल निवासी गोपालपुर उर्फ लालूडीह नवाबगंज सोराव ने अपना समर्थन 51 फूलपुर से मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर रामलखन चौरसिया को देते हुए कहा कि मैं ऐसी कामना करता हूं कि डॉक्टर रामलखन चौरसिया किसानों,  बेरोजगारों  को न्याय दिलाने  और  देश को  नई दिशा  देने का काम करेंगे. समाज वा देश की उन्नति के लिए, जनमानस को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने एवं अपनी कुशल नीतियों से देश को खुशहाल बनाने  का प्रयास करेंगे.
 बता दें कि कमलेश चंद पटेल ने 51 फूलपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था दुर्भाग्यवश उनका  परचा खारिज हो गया था. जिसके चलते उन्होंने अपना समर्थन प्रत्याशी रामलखन चौरसिया को दिया.
इस पहले पूर्व छात्र नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश प्रकाश वर्मा ने अपना समर्थन डॉ राम लखन चौरसिया को दिया है. अन्य सहयोगियों में विकास कुमार चौरसिया "युवा चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय महासचिव",संरक्षक शंकर लाल चौरसिया पूर्व मेयर प्रत्याशी अतुल कुमार चौरसिया भारत सहयोग संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जीएन जीएन शाक्या, राजू प्रजापति सहित अन्य लोग शामिल है. इस मौके पर अतुल चौरसिया, राजू प्रजापति, छोटे लाल चौरसिया, विरेन्द्र प्रकाश,अनिकेत चौरसिया तथा अन्य लोग मौजूद है.

No comments