Breaking News

कार्यकर्ता जनता के हक़ की लडाई लड़ें फिर बनेगी 2022 मे सपा की सरकार...सै०इफ्तेखार हुसैन


प्रयागराज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जनता के सुख दूख के भागीदार बनें प्रत्येक वार्ड में जनता की समस्याओं.का निदान प्राथमिक्ता के आधार पर करें तो वह दिन दूर नहीं जब 2022 मे पूनः समाजवादी झण्डा लहराए और सूबें मे मा० अखिलेश यादव जी के नेत्रित्व मे लोक प्रिय सरकार का गठन हो।उक्त बातें श्री इफ्तेखर ने लोक सभा चूनाव के बाद चौक महानगर कार्यालय पर आहुत प्रथम बैठक में कही। महानगर अध्यक्ष सै० इफ्तेखार हुसैन ने कहा समाजवादी पार्टी पुरे दम खम के साथ पूनाः सत्ता पर क़ाबिज़ होगी।बस पार्टी के प्रति वफादर हो कर जनता की हर छोटी बड़ी समस्याओं के निदान का प्रयास गम्भीरतापूर्वक करना होगा।बैठक मे लोक सभा चूनाव मे हार का कारण इवीएम को ठहराया गया।महानगर उपाध्यक्ष महेन्द्र निषाद ने कहा इवीएम मे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और भाजपा विरोधी पार्टीयों का वोट  भाजपा के पक्ष में एवीएम के द्वारा चला जाना चूनाव मे हार का प्रमुख कारण साबित हुआ।शिवशंकर विश्वकर्मा ने कहा सभी पार्टीयों को एक जुट हो कर इवीएम को हटाने और बैलेट से पूनः चूनाव कराने पर चूनाव आयोग पर दबाव बनाने के लिए हर वह क़दम अपनाना पड़ेगा जिससै वह इवीएम को हटा कर बैलेट से चूनाव हो सके।बैठक मे जनता से जूड़े कई अन्य मुददों पर भी चर्चा  की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने तथा संचालन योगेश यादव ने किया।इस मौक़े पर पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद,योगेश यादव,महबूब उसमानी,महेन्द्र निषाद,मो०अज़हर,भोला पाल,यथांश केसरवानी,औन ज़ैदी,राजेश यादव,शिवशंकर विश्वकर्मा,अरशद हुसैन,सै०मो०अस्करी आदि मौजूद थे।

*पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर महानगर मे होंगे विविध कार्यक्रम*
समाजवादी पार्टी के राष्टृरीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन 1जुलाई को महानगर कमेटी द्बारा महानगर कार्यालय पर प्राता 9 बजे केक काट कर अपने नेता के दिर्घायु की कामना के साथ विविध आयोजन होंगे।उक्त सूचना महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने दी।

No comments