Breaking News

गूगल लॉबीइंग सबसे अधिक खर्च करने वाली प्रौद्योगिकी कंपनी है: रपट

गूगल लॉबीइंग सबसे अधिक खर्च करने वाली प्रौद्योगिकी कंपनी है: रपटवाशिंगटन। गुगल नीति निर्धारकों को प्रभावित करने के लिए लॉबीइंग पर सबसे अधिक खर्च करने वाली प्रौद्योगिकी कंपनी है। पिछले साल गूगल ने इस मद में 2.17 करोड़ डॉलर की राशि व्यय की। एक मीडिया रपट में यह बात सामने आयी है। सीएनबीसी ने ‘सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिव पॉलिटिक्स’ की एक रपट के हवाले से कहा कि हाल के वर्षों में प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा लॉबीइंग पर खर्च बढ़ा है। सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिव पॉलिटिक्स एक गैर-सरकारी और शोध संगठन है। यह चुनाव और लोकनीति पर धन और लॉबीइंग के प्रभाव पर नजर रखता है।

रपट के अनुसार गूगल लगातार दूसरे साल इस मद पर सबसे अधिक खर्च करने वाली कारपोरेट कंपनी रही है। यह पारंपरिक बोइंग और एटीएंडटी जैसी कंपनियों से अधिक है। अमेजन और फेसबुक ने भी 2018 में लॉबीइंग पर रिकॉर्ड खर्च किया है।

No comments