Breaking News

जानिए..संक्रामक रोग टीबी कितना खतरनाक होता है

जानिए कितना खतरनाक होता है संक्रामक रोग टीबीक्षय रोग जिसे टीबी भी कहा जाता हैए वास्तव में एक संक्रामक रोग है। इसे अमूमन टीण्बीण् तपेदिकए ट्यूबरकुलासिसए राजयक्ष्माए दण्डाणु आदि भी कहा जाता है। यह रोग उन लोगों को अधिक प्रभावित करता हैए जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। अगर समय रहते इसका सही व पूरा इलाज न किया जाए तो इसस व्यक्ति को अन्य बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

क्या है क्षय रोग
क्षय रोग एक संक्रामक रोग हैए जो पहले से ही ग्रस्त रोगी के संपर्क में आने परए रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होनेए बैक्टीरियाए खानपान में कोताही बरतने के कारण हो सकता है। क्षय रोग फेफड़ों के साथ−साथ शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करता है। आमतौर पर क्षय रोग तीन प्रकार का होता है− फुफ्सीय क्षय रोगए पेट का क्षय रोग व हड्डी क्षय रोग।

जानें लक्षण

टीबी होने पर व्यक्ति को खांसीए सीने में दर्द व हल्का बुखार होने के साथ−साथ अन्य कुछ लक्षण भी नजर आते हैं। जैसे ऐसे व्यक्ति को बेहद कम भूख लगती है और उसका वजन भी कम होने लगता है। क्षय रोग से पीडि़त व्यक्ति को थकावट का अहसास होता है और उसे अक्सर रात में पसीना आता है। इसके अतिरिक्त कमर की हड्डी में सूजनए घुटने में दर्दए घुटने मोड़ने में कठिनाई तथा गहरी सांस लेने में सीने में दर्द होना भी क्षय रोग का लक्षण है। वहीं जिन लोगों को पेट का क्षय रोग होता हैए उन्हें पेट दर्दए अतिसार या पेट फूलने जैसी समस्याएं भी होती हैं।

ऐसे करें पहचान
माना जाता है कि तीन सप्ताह से अधिक खांसी टीबी हो सकती है। ऐसे में इसकी पहचान के लिए बलगम की जांच करवानी चाहिए। वैसे कई बार इसकी पहचान के लिए एक्स रे व अन्य जांच भी करवाई जाती है।


इलाज
क्षय रोग की पहचान के बाद दवाइयों के जरिए ही उसका इलाज किया जाता है। इस दवा के जरिए शरीर में पैदा हुए टीण्बी के जीवाणुओं को खत्म किया जाता है। इन दवाओं का कोर्स तीन महीने से लेकर नौ महीने तक का होता है। टीबी के इलाज के दौरान एक बात का खास ध्यान रखना होता है कि दवाओं का कोर्स कभी भी बीच में न छोड़ें। कुछ लोग आराम होने के बाद दवाइयां लेना बीच में ही छोड़ देते हैंए इससे दोबारा टीबी होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

इसका रखें ध्यान
जो व्यक्ति टीबी से पीडि़त है और उसका इलाज चल रहा है तो उसे कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले तो आप अपने मुंह को ढककर रखें ताकि आपके कारण अन्य व्यक्ति इस बीमारी से पीडि़त न हों। साथ ही छींकते व खांसते हुए मुंह को ढककर रखें। अपनी दवाइयों के साथ खानपान का पूरा ध्यान रखें और कुछ दिन घर पर ही रहने का प्रयास करें।

मिताली जैन

No comments