Breaking News

डिविलियर्स ने टीम में वापसी के लिए किया था फोन

डिविलियर्स ने टीम में वापसी के लिए किया था डु प्लेसिस को फोन...
दक्षिण अफ्रीका की भारत के हाथों छह विकेट से हार के बाद यह समाचार सामने आया के डिविलियर्स संन्यास से वापसी करके विश्व कप में खेलना चाहते हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने टीम चयन से ठीक पहले की गयी उनकी यह पेशकश ठुकरा दी थी।
साउथम्पटन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एबी डिविलियर्स के संन्यास से वापस लौटने की इच्छा जताये जाने को लेकर उठे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उन्होंने इस आक्रामक बल्लेबाज से कहा था कि उनकी पेशकश पर विचार करने के लिये अब बहुत देर हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की भारत के हाथों छह विकेट से हार के बाद यह समाचार सामने आया के डिविलियर्स संन्यास से वापसी करके विश्व कप में खेलना चाहते हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने टीम चयन से ठीक पहले की गयी उनकी यह पेशकश ठुकरा दी थी।

डु प्लेसिस ने इससे पहले इस पर टिप्पणी नहीं की थी लेकिन सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद उन्होंने इस मसले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा जब वे दोनों आईपीएल में भारत में खेल रहे थे तब डिविलियर्स ने फोन करके उनसे यह आग्रह किया था। डुप्लेसिस चेन्नई सुपरकिंग्स और डिविलियर्स रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से आईपीएल में खेल रहे थे। 

No comments