मिस्बाह उल हक ने कहा भारत और इंग्लैंड में होगा फाइनल मुकाबला
![]() |
| पाकिस्तान ने अब तक तीन मैच खेले हैं। टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह इंग्लैंड को हराने में सफल रहा जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। |
दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मिस्बाह ने कहा कि पाकिस्तान अपने दिन 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान ने कहा कि आपका एक दिन खराब होता है और सब कुछ गलत हो जाता है। पाकिस्तान सभी टीमों के लिए खतरनाक बना रहेगा। पाकिस्तान ने अब तक तीन मैच खेले हैं। टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह इंग्लैंड को हराने में सफल रहा जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
पाकिस्तान अपने अगले मैच में बुधवार को टांटन में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग में अब भी खेल रहे मिस्बाह ने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिन टीमों के पास विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और स्पिनर हैं वे फायदे में रहेंगी।


No comments