Breaking News

अमर शहीद मणिन्द्र नाथ बनर्जी के शहादत पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

प्रयागराज । रविवार को बेनीगंज के दुर्गा भवन में आगाज़ फाउंडेशन की तरफ से अमर शहीद मणिन्द्र नाथ बनर्जी को उनके शहादत मास के अवसर पर याद करते हुए, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुचिता फार्मेसी के सहयोग से किया गया।
 बेनीगंज के करीब ढाई सौ बाशिंदों ने इस शिविर का लाभ उठाया ।स्वास्थ शिविर में जनरल फिजिशियन ,होम्योपैथिक होम्योपैथ चिकित्सक के अलावा शुगर ,बीपी की जांच , के अलावा बीवियां बीएमआई मशीन द्वारा सम्पूर्ण शरीर की जांच की वेवस्था रहा।
 स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर उदय सिंह नीतीश बनर्जी भूपेंद्र सिंह डॉक्टर आनंद श्री ,डॉक्टर श्रीमती सत्या श्री के अलावा अरविंद गौतम ,निखिल मौर्य ,अभय,नीतीश बनर्जी,विवेक मिश्र, राजेश शर्मा ,संदीप मिश्रा का सहयोग  रहा ।
शिविर में मुख्य रूप से वीरेंद्र पाठक डॉ प्रमोद शुक्ला  जूही श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा , अरविंद पांडे ,आकाश श्रीवास्तव, मनीष कपूर,अंकुर नीतीश सोनी, राहुल, लल्लू जी, विजय श्रीवास्तव ,रमेश पांडे अनिल श्रीवास्तव रहे।
शिविर का संचालन गौतम कुमार बनर्जी "वकील साहब"व उत्तम कुमार बनर्जी ने किया तथा आग़ाज़ फाउंडेशन की सचिव सुदीपा मित्रा ने कार्यक्रम के अंत मे चिकित्सको व आये हुए लोगो का आभार प्रकट किया।

No comments