Breaking News

नवोदित कलाकारों के कला-कौशल और हुनर के सभी हुए कायल

ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में बनाए गए चित्रों की तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी
प्रातःकाल संवाददाता
प्रयागराज। राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा डीएवी कॉलेज में ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में नवोदित कलाकारों द्वारा बनाई गई, कला कृतियों की तीन दिवसीय चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी एनसीजसीसी की गांधी कला वीथिका में आयोजित की गई। 
म्यूजियम के डायरेक्टर सुनील गुप्ता,कक्षा 6 की छात्रा इरम फातमा द्वारा बनाई गई पेंटिंग पर बातचीत करते हुए

 चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील गुप्ता निदेशक इलाहाबाद संग्रहालय द्वारा किया गया। डॉ गुप्ता ने नवोदित कलाकारों द्वारा बनाई गई कृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुछ कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों द्वारा किया गया काम सराहनीय है विशिष्टट अतिथि आरके टंडन सीनियर फोटोग्राफर ने बच्चों के कला कौशल और तकनीक तारीफ किया और भविष्य की कामयाबी के लिए आशीर्वाद दिया। अतिथियों में  प्रोफेसर श्याम बिहारी अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर अभिनव गुप्त, सीनियर आर्टिस्ट  आर एस अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक रविंद्र कुशवाहा एवं राजेंद्र भारती ने
बताया कि 20 दिवसीय कार्यशाला में 54 नवोदित कलाकारों ने वाटर कलर, ऑयल कलर, एक्रेलिक कलर एवं मूर्तिकला के संग अन्य विधाओं को खूब मेहनत और लगन के साथ सीखा। कार्यशाला का संचालन अतिथि प्रशिक्षक तलत महमूद ने करते हुए अतिथियों का स्वागत  किया।कार्यशाला में मुख्य शिक्षक राजेंद्र भारतीय एवं अतिथि शिक्षकों में तलत महमूद, क़सीम फारुकी, डॉक्टर ज़ाहेदा खानम, डॉ नगीना राम, डॉक्टर कावेरी विज़, संतोष कुमार श्रीवास्तव, आलोक बक्शी, शिव बक्श सागर, साधना गोस्वामी, स्वीटी सन्घी, राकेश गोस्वामी, सानिया हाशिम, ज़ेेबा परवीन आदि ने बच्चों को कला की बारीकियां सिखाने में एहम भूमिका निभाई।  हुमैरा नाज़, इरम फातमा, सूफिया अंसारी, अंजलि भारतीय, रिदा फातिमा, निधि निषाद, गरिमा भनोट, दीक्षा भनोट, अंशिका शुक्ला, अनन्या मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव,  मुनिज़ा सिद्दीकी सहित 54 बच्चों ने भागीदारी किया।
सहयोग करने वालों में विश्वनाथ मिश्र, डीएवी कॉलेज के प्रबंधक अखिल श्रीवास्तव एवं पब्लिक स्कूल के मिश्र एवं अन्य लोग शामिल रहे।

No comments