विश्व पर्यावरण दिवस : हाशमी अलखैर फॉउंडेशन ने किया विरक्षारोपण
Prayagraj। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज बृहस्पतिवार को अटाला ग़ुलाब बाड़ी पार्क में हाशमी अलखैर फॉउंडेशन द्वारा विरक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल के नेतृत्व में करीब दर्जन भर पौधे लगाए गए। हाशमी अलखैर फाउंडेशन के अध्यक्ष रिज़वान राशिद ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमसभी का कर्तव्य है और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपण होना उचाहिए। साथ ही पेड़ पौधे की सुरक्षा व संरक्षा भी बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के संकल्प को फिर से दोहराया। उक्त जानकारी देते हुये हाशमी अलखैर फाउंडेशन सचिव इरफान कुरैशी ने बताया कि हाशमी अलखैर फाउंडेशन के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नगर निगम नेता सदन मुकुन्द तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता परवेज अख्तर अंसारी, एडवोकेट फैज़ान राशिद, क्षेत्रीय पार्षद मोइनुद्दीन, एडवोकेट सुशील कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंदन सिंह शर्मा, व्यापारी नेता क़ादिर भाई, खाग विभाग एफ एस ओ अंजनी पांडेय, एफ इस ओ कयामुद्दीन, समाजसेवी दीप चंद्र शर्मा, समाजसेवी अजीत कुशवाहा, पूर्व पार्षद हरीश त्रिपाठी, राशिद सिद्दीक़ी समाजसेवी, मौलाना मुमताज अहमद, एडवोकेट नज़र इक़बाल, अकरम क़ुरैशी,असद क़ुरैशी, आमिर क़ुरैशी समाजसेवी मौजूद रहें।


No comments