*बेस्ट गुरु रघुवीर एवं मोस्ट अप्रिशिएटिड गुरु तलत महमूद चुने गए
![]() |
| नवाकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी में कलाकारों को किया गया पुरस्कृत* |
प्रातःकाल संवाददाता
Prayagraj। कला को नया आयाम देती एवं अभिव्यक्ति को साकार करती 'नवाकार' संस्था की तीन दिवसीय वार्षिक चित्रकला प्रदर्शनी के अंतिम दिन कलाकारों को उनकी प्रतिभा के अनुसार पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह ग्रोवर निदेशक एनसीजसीसी, विशिष्ट अतिथि समीना नकवी एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अभिनव गुप्त ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया। विशेष पुरस्कारों में स्काई हॉक दिल्ली से आए रविंद्र गुप्ता ने बेस्ट गुरु राम रघुवीर शिष्या दृष्टि अग्रवाल को दिया। 'नवा कार' की तरफ से मोस्ट अप्रिशिएटिड पेंटिंग एवं मोस्ट अप्रिशिएटिड गुरु का पुरस्कार गुरु तलत महमूद एवं शिष्य कार्तिक व्यास को दिया गया।
इसी क्रम में 'यह है इलाहाबाद' की ओर से बेस्ट इन पेंसिल शेडिंग मुनज्जा, वाटर कलर में आरती सिंह एवं ऐक्रेलिक कलर में नव्या अग्रवाल को शील्ड प्रदान की गई। आयोजक कमेटी की ओर से शिवानी यादव, रांजलि सिंह, राधिका टंडन, दृष्टि अग्रवाल तथा निधि चड्ढा को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सीनियर चित्रकार रवींद्र कुशवाहा, तलत महमूद, कसीम फारुकी, ज़ाहेदा खानम, राजेंद्र कुमार भारती, नीलमा श्रीवास्तव, अभिभावक एवं कला प्रेमी आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्था की अध्यक्ष कावेरी विज आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



No comments