Breaking News

*पेड़ पौधे की जगहा बिन जड़ के लगाई जा रही टहनियों से पेड़ के नाम होगा लम्बा खेल*

प्रयागराज। प्रदेश सरकार द्वारा प्रयावरण को हरा भरा और संतूलित बनाने के लिए लाखों वृक्ष लगाने का लक्छ रखा गया है लेकिन विभाग किस तरहा वृक्ष की जगहाँ पर पेड़ पौधों की शाखाँओं की कटिंग से खाना पूर्ति कर रहा है यह नज़ारा सिविल लाइन्स जैसे पॉश इलाके की सड़कों के बीच बने डीवाईडर पर लगाए जा रहे बिना जड़ के पौधे रोपे जा रहे हैं उनको उखाड़ कर देखने से मालूम चलाया जा सकता है ।

समाज सेवी सै०मो०अस्करी ने आरोप लगाते हुए कहा की अभी कुछ माह पहले कुम्भ के दौरान पेड़ पौधे लगाए गए लेकिन प्रतिदिन पानी न डालने के कारण वह सूख गए और अन्त मे उन्हे निकाल कर यह बिन जड़ का पौधा लगाने की कवाएद हो रही है वही बरसात का फायदा उठाते हुए बड़े लम्बे भ्रष्टाचार की नींव भी रखी जा रही है।अस्करी ने मांग की के पेड़ के नाम पर यहाँ बहोत बड़ा खेल हो रहा है इसकी जाँच होनी चाहिये।

No comments