जश्न-ए महफिल ए मुशायरा : बिना तालीम के कोई इंसान मुकम्मल नहीं होता: इंजीनियर फैयाज़
![]() |
| सलाउद्दीन सलाह गाजीपुरी को उनकी अदबी खिदमात के लिए सम्मानित किया गया |
प्रयागराज।'महफ़िल ए अदब'की ओर से रविवार को देर रात ज़मीर नगर स्थित पूर्व अपर महाधिवक्ता कमरुल हसन सिद्दीकी के आवास पर जश्न सलाउद्दीन सलाह गाजीपुरी मनाया गया। इस मौके पर मुशायरे संग शिक्षा पर भी चर्चा की गई। मुख्य वक्ता इंजीनियर फैयाज अहमद ने कहा कि इंसान बिना तालीम के मुकम्मल नहीं हो सकता। उन्होंने पढ़ाई करिए, सर्विस करिए और रिटर्न करिए के फार्मूले पर गरीब और पढ़ाई में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा हासिल करने में होने वाले खर्च को अपनी तरफ से पूरा करने की बात कही। कहा कि इस तरह मैं 36 स्टूडेंट्स को आईएएस पीसीएस की तैयारी करा रहा हूं और जब यह स्टूडेंट्स कामयाब होकर नौकरी कर ले तो वह इस खर्च को दूसरे स्टूडेंट्स की मदद के लिए वापस जमा कर दें। ताकि वापस की गई यह रकम नए स्टूडेंट पर खर्च की जा सके। मेहमान-ए खुसूसी इंजीनियर नसीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि कामयाबी के लिए एजुकेशन बहुत जरूरी है। कहा बदलते दौर में गरीबी के चलते बच्चे शिक्षित ना हो पाए लिहाजा मैं अपने स्कूल में एडमिशन के नाम पर अलग से कोई पैसा नहीं वसूलता। इसके अलावा आईएएस पीसीएस के लिए गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने को तैयार हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहतरमा सबीहा मोहानी ने किया। कार्यक्रम संयोजक कमरुल हसन सिद्दीकी पूर्व महाधिवक्ता हाई कोर्ट ने आए हुए मेहमानों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की निजामत एडवोकेट बख्तियार युसूफ की रही। मुशायरे में सलाउद्दीन सलाह गाजीपुरी को सम्मानित किया गया और उन्होंने अपनी ग़ज़ल व नज़्मों से सबको का मन मोह लिया। शायरों में शिरकत करने वालों में डॉ. असलम इलाहाबादी, अख्तर अजीज, फरमूद इलाहाबादी, तूफान दरियाबादी, डॉ. क़मर आब्दी रुस्तम इलाहाबादी, जफर सईद जिलानी,सोहेल अख्तर, असद गाज़ीपुरी, सेलाल इलाहाबादी, खुर्शीद हसन आदि रहे।
तलत महमूद


No comments