प्रधानमंत्री के आवास पर कैबिनेट की बैठक जारी 35ए पर फैसला जल्द
आज पीएम आवास पर सुबह 9:30 बजे कैबिनेट की बैठक भी होगी. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने डीजीपी के साथ आपात बैठक भी की है.
नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर में पिछले कई दिनों से चल रहे तनाव को देखते हुए प्रशासन ने जम्मू में सोमवार सुबह 6 बजे से धारा 144 लगा दी है. साथ ही जम्मू के 8 जिलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 40 कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके अलावा श्रीनगर में भी धारा 144 लागू है. दोनों ही जगह सभी शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है. रविवार रात को श्रीनगर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं भी बंद कर दी गई हैं. उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि उन्हें उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है.
दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर आज सुबह 9:30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी होनी है. ऐसी अटकलें हैं कि इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के हालातों, आर्टिकल 35ए हटाने और धारा 370 पर भी चर्चा हो सकती है. वहीं राज्य के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रदेश के डीजीपी के साथ आपात बैठक भी की है.

No comments