Big Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे को जन्मदिन पर अर्शी खान ने दी वीडियो मैसेज के जरिये बधाई
अंगूरी भाभी के नाम से चर्चित Big Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे का आज जन्मदिन था। इस मौके पर Big Boss फेम अभिनेत्री अर्शी खान ने वीडियो मैसेज जारी कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। अर्शी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हैप्पी बर्थडे शिल्पा शिंदे। आपको ये बर्थडे बहुत - बहुत मुबारक हो। और इंशाल्लाह आप अपनी जिंदगी में ढेर सारी तरक्की हासिल करें। अल्लाह पाक आपको लंबी उम्र अता फरमाये और आप हमेशा खुश रहें।
अर्शी ने आगे कहा कि आप जितनी स्ट्रांग Big Boss के अंदर थीं, उतनी स्ट्रांग Big Boss के बाहर हैं। आप लोगों की बैंड बजाती हैं। अच्छा करती हैं। आई एम वेरी हैप्पी। बट लव यू सो मच शिल्पा शिंदे। मेरी जान हो तुम और इंशाल्लाह हमेशा रहोगी। उन्होंने कहा कि शायद लोग हमारी दोस्ती को कभी भूल पाएं और न मैं कभी भूल सकती हूं। आपसे आपके फैन्स और मेरे फैन्स बहुत सारा प्यार करते हैं। आई लव यू शिल्पा।
आपको बता दें कि अर्शी खान ने भी Big Boss 11 में शिल्पा शिंदे के साथ पार्टीसिपेट किया था। वहीं से उनकी दोस्ती हो गयी थी। लेकिन दोनों की दोस्ती की शुरुआत तकरार से हुई थी, लेकिन बाद में शो की एक और मजबूत कंटेंडर हिना खान के खिलाफ अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे के साथ खेलीं थी। हालांकि अर्शी खान फिनाले से महज कुछ क़दम पर Big Boss के घर से बाहर आ गईं थी, लेकिन फिर भी फिनाले की विनर शिल्पा शिंदे को उनका साथ मिला था। तब से उनकी दोस्ती जग जाहिर है।


No comments