बेसिक शिक्षा परिषद का कार्यालय प्रयागराज से लखनऊ होगा शिफ्ट..... बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी
बेसिक शिक्षा परिषद का कार्यालय प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरित किया जाएगा। यह घोषणा बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने की है। वहीं बुनियादी शिक्षा के लिए अलग से एक निदेशालय बनेगा और यहां महानिदेशक का पद सृजित किया जाएगा। 

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अब अपनी समस्याओं के लिए प्रयागराज से लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना होगा। शिक्षकों की आम समस्या है कि निदेशालय में उन्हें कुछ बताया जाता है और जब वह प्रयागराज पहुंचता है तो वहां उन्हें वापस लखनऊ भेज दिया जाता है। वहीं इससे शासन को भी परेशानी होती है। इसलिए परिषद का कार्यालय लखनऊ लाया जाएगा।
बुनियादी शिक्षा में बेसिक शिक्षा, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, राज्य विज्ञान संस्थान, साक्षरता समेत कई खण्ड हैं। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि इन्हें एक जगह करते हुए इनके ऊपर महानिदेशक नियुक्त किया जाएगा। अभी सभी खण्ड शासन को अलग-अलग रिपोर्ट करते हैं। समन्वय का अभाव दिखता है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक व बेसिक शिक्षा में अधिकारियों के सवंर्ग अलग-अलग किए जाएंगे ताकि उनके गुण व दोष के आधार पर तैनाती व प्रोन्नति दी जा सके।
यूनीफार्म की खरीद के लिए बनेगा अलग निगम
उन्होंने स्कूलों में दी जाने वाले निशुल्क यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूता-मोजा व स्वेटर आदि की खरीद के लिए अलग से निगम बनाने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि निदेशक, बीएसए से लेकर विद्यालय प्रबंध समिति तक पूरे वर्ष किसी न किसी चीज की खरीद में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में पढ़ाई की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके लिए अलग से निगम बनने से अधिकारी व शिक्षक पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।

बीएसए तैनाती के लिए होगी व्यवस्था
सतीश द्विवेदी ने साफ किया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी की तैनाती के लिए भी एक पारदर्शी व्यवस्था की जाएगी। उन्हीं योग्य अधिकारियों को बीएसए के पद पर तैनाती दी जाएगी जो उत्साही हों और नये तरीके से काम करने वाले हों। इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे और उनके रिकार्ड की जांच-परख होगी। 100 ऐसे अधिकारियों का बैंक तैयार किया जाएगा और जहां जरूरत होगी उन्हें तुरंत तैनाती दी जाएगी।

No comments