बॉलीवुड निर्देशक अनिल चौरसिया को बनाया गया महाराष्ट्र का जिला अध्यक्ष
मुंबई। बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुके निर्देशक अनिल चौरसिया को महाराष्ट्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका पूरा नाम अनिल हरिओम चौरसिया है, जिन्हें चौरसिया समाज की सेवा को समर्पित चौरसिया सेवा ट्रस्ट द्वारा महाराष्ट्र के मुंबई ठाणे पालघर रत्नागिरी सिंधु दुर्ग रायगढ़ का जिलों अध्यक्ष बनाया गया है, जिसके बाद से चौरसिया समाज द्वारा उन्हें खूब बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
वहीं, एक नई जिम्मेदारी मिलने से अनिल चौरसिया ने भी खुशी जाहिर की और चौरसिया सेवा ट्रस्ट व अन्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अपने समाज का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। अपने समाज की सेवा का इससे अच्छा कोई अवसर नहीं हो सकता है। समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और अब वक्त समाज को लौटाने का है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि चौरसिया समाज ने मुझ पर भरोसा जताया है और एक महत्वपूर्ण कार्य मुझे सौंपा है।
उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि ट्रस्ट द्वारा दी गयी इस नई जिम्मेवारी को मैं निष्ठापूर्वक पूरी ईमानदारी के साथ निभाउंगा। और समाज के हित में रचनात्मक कार्यो को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा।


No comments