विश्व क्रिकेट में यार्करमैन बुमराह ने बढ़ाया भारत का मान
एंटीगा। किसी भी गेंदबाज का सपना होता है कि कम रन देकर अधिक से अधिक विकेट हासिल करें और ऐसा किया है टीम इंडिया के यार्करमैन जसप्रीत बुमराह नेण्ण्ण् जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी की बदौलत पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ही वेस्ट इंडीज को 318 रनों से शिकस्त दे दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1.0 से बढ़त बना ली।
25 साल के बुमराह ने एंटीगा टेस्ट में बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चौथे खिलाड़ी बन गए तो भारतीय गेंदबाजों में सबसे ऊपर पहुंच गए। उन्होंने सबसे कम रन देकर एक पारी में 5 या फिर 5 से अधिक विकेट लेने के मामले में कीर्तिमान हासिल किया। बुमराह ने 8 ओवर में 4 मेडन फेंके साथ ही 7 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ऐसा कारनामा इससे पहले वेंकटपति राजू ने किया थाए जब उन्होंने 1990 में श्रीलंका के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।

No comments