Breaking News

दिल छू लेने वाला है सलोनी भारद्वाज का गाना ‘तुमसे नाता है’

हमारे जीवन में हर रिश्ते का अपना महत्व है। उनमें से एक रिश्‍ता भाई - बहन का हैजिसमें मस्ती और प्यारदेखभाल और डेवोशननिर्भरता और त्याग छलकता है। इस रिश्ते की सुंदरता को महसूस करते हुए सिंगर सलोनी भारद्वाज ने प्रवल रंजन के साथ मिलकर गाना तुमसे नाता है’ गाया हैजो दिल को छू लेने वाला है। इस गाने के माध्‍यम से भाई – बहन के बीच की पवित्र भावनाओं को उकेरने का प्रयास किया गया है।

इस गाने को ग्रीन रिकॉर्डस ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैजो अब वायरल हो रहा है। गाने का लिरिक्‍स दीपक भारद्वाज ने तैयार किया है और म्‍यूजिक कंपोज भी दीपक ने ही किया है। इसके प्रोड्यूसर मृणमोई हैं। गाने के म्‍यूजिक वीडियो में नमनश्रुति कबीरगुंजनसलोनी और परवाल हैं। इसके सिनेमेटोग्राफर रॉबी सागर हैं और डायरेक्‍टर प्रिंस सोनी हैं। गाने की शूटिंग भी बेहतरीन लोकेशन पर की गई है। 
तुमसे नाता है’ को लेकर सलोनी भारद्वाज ने कहा कि यह गाना मेरे दिल के करीब है। दुनिया का सबसे पवित्र रिश्‍ता भाई – बहन का होता है। जिनकी भाई – बहन नहीं होती हैवो इसकी अहमियत खूब समझते हैं। वैसे इस गाने के जरिये हमने भाई – बहन के बीच छोटे – छोटे हर्ट टचिंग पलों को संवारने की कोशिश की हैजो आपको मेसमराइज कर देगा। इस गाने की खूबसूरत म्‍यूजिक गाने को और भी खूबसूरत बनाती है। मैं इसको लेकर बेहद एक्‍साइटेड हूं और लोगों को यह पसंद भी आ रही है। इस बात की खुशी भी है। जिन्‍होंने अब यह गाना नहीं सुना हैउनसे अपील है कि वे एक बार इसे जरूर देखें।

No comments