Breaking News

Friendship Day: अभिनेत्री महिका शर्मा का बयान, प्रधानमंत्री मोदी दें राहुल गांधी को मेरी शादी का पैगाम

दुनिया भर में आज सभी अपने दोस्तों के साथ एक से एक खास अंदाज में फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं. ऐसे में अभिनेत्री महिका शर्मा ने एक अलग ही ख्वाहिश जाहिर कर डाली है. जी हां महिका का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी इस खास दिन पर अपनी विचाराधारों से परे, गिला शिक़वा दूरकर एक दूसरे से हाथ मिलाना चाहिए और इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहिए जिससे की आवाम तक एक खास संदेश पहुंच सके. इसके साथ ही महिका का कहना है कि वो पीएम मोदी में फादर फिगर देखती हैं और चाहती हैं को पीएम मोदी राहुल गांधी के पास उनकी शादी का प्रस्ताव लेकर जाएं.



महिका शर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि इस फ्रेंडशिप डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को एक दूसरे हाथ जरूर मिलाना चाहिए. यह हमारे देश के लिए अच्छा साबित होगा. अगर प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी दोस्त की तरह साथ आ जाते हैं तो सभी राष्ट्रीय मुद्दे हल हो जाएंगे."
जाएंगे."



महिका ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, "मैं उन दोनों लोगों को दोस्त की तरह देखना चाहती हूं. इसके साथ ही मोदी जी मेरे पिता की तरह हैं, एक देश के रूप में हम उनके बच्चों की तरह हैं. इसलिए मैं चाहती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी के पास मेरी शादी का प्रस्ताव लेकर जाएं."


आपको बता दें कि महिका इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं. लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी की जीत के लिए महिका शर्मा ने नवरात्रि का व्रत भी रखा था.

इसके साथ ही राहुल गांधी की खास तस्वीर के शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो राहुल गांधी से प्यार करती हैं. इसका कारण बताते हुए महिका ने ये भी लिखा है कि क्योंकि ये अपनी बातों से लोगों को हंसाते हैं और उनका मनोरंजन करते हैं. और यही एक राजा को करना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा हर एक चेहरे पर मुस्कान एक राजा की जिम्मेदारी है.
कहा जाता है कि महिका शर्मा एडल्ड स्टार डैनी डी के साथ रिलेशन में है. महिका का नाम बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट भी सामने आ रहा है.

No comments