High Court : वकीलों ने किया आर पार की लडाई का एलान
विधि संवाददाता
प्रयागराज : शिक्षा सेवा अधिकरण प्रयागराज में गठित करने की मांग पर हाईकोर्ट के वकीलों ने बुधवार को आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। तय किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, कोई भी वकील न तो हाईकोर्ट के अंदर जाएगा और न ही कोई नया मुकदमा दाखिल करेगा। हाईकोर्ट बार ने इसकी सफलता के लिए आंदोलन तक फ़ोटो आईडेन्टिफिकेशन सेंटर भी बंद रखने का फैसला किया है। साथ ही आंदोलन को धार देने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं व पूर्व पदाधिकारियों की एक्शन कमेटी और युवा वकीलों की निरीक्षण कमेटी बनाई है।
अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते बुधवार को हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित रहा। वकीलों ने क्रमिक अनशन भी जारी रखने का निर्णय लिया है। न्यायिक कार्य बहिष्कार के प्रस्ताव के तहत न्यायालय परिसर में वकीलों ने प्रवेश नहीं किया। दोपहर में लाइब्रेरी हाल में बार एसोसिएशन की आमसभा की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन के क्रम में गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे वकील वाहन जुलूस के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौपेंगे। 30 अगस्त को बड़ी संख्या में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के आवास पर पहुंचकर समर्थन मांगते हुए उन्हें ज्ञापन सौपेंगे।


No comments