Breaking News

'सारे जहां से अच्छा' विषयक पेंटिंग बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र


डॉक्टर खानम  की 'सोलो प्रदर्शनी जंगल सीरीज' को सबने सराहा
प्रातःकाल संवाददाता
प्रयागराज। 'खानम पेंटिंग' की डायरेक्टर डॉक्टर ज़ाहिदा ख़ानम की एनसीजसीसी स्थित गांधी वीथिका में चल रही छह दिवसीय सोलो चित्रकला प्रदर्शनी 'दी नेचर जंगल सीरीज़' की जमकर तारीफ हुई। प्रदर्शनी में लगे चित्र पर्यावरण एवं संस्कृति को बचाए रखने के उद्देश्य में सफ़ल रहे हैं। खानम के चित्र और शैली दोनों सराहनीय हैं। 'सारे जहां से अच्छा' विषयक  पेंटिंग लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

  प्रदर्शनी के अंतिम दिन मुख्य अतिथि रहे संग्रहालय निदेशक डॉ सुनील गुप्ता ने कहा डॉक्टर ख़ानम अपनी पेंटिंग में रंगो का बहुत ही आकर्षक तरीके से प्रयोग करती हैं। अतिथियों में डॉक्टर लुबना रहमान (डायरेक्टर इंटरनेशनल फिटनेस स्टूडियो), अख्तर हुसैन क्यूरेटर इंटरनेशनल फिटनेस स्टूडियो, बंगाल आर्ट फाउंडेशन के डायरेक्टर अशोक राय, डॉ इरशाद अज़मी ओनर फरहत  नर्सिंग होम एवंं आर्टिस्ट आर एस अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम में 'दी नेचर जंगल सीरीज़' ब्रोशर का विमोचन भी किया गया। बंगाल से आए चित्रकार अशोक राय के निर्देशन में परंपरागत टेंपरा, जापानी टेंपरा और वाश पेंटिंग शिविर में शामिल होने वाले कलाकारों को  प्रमाण पत्र भी दिया गया। संचालन एवं स्वागत तलत महमूद और धन्यवाद डॉक्टर ज़ाहिदा ख़ानम ने किया। कार्यक्रम में डॉ सुबिया करीम, रामलखन चौरसिया, जफर अहमद, कलाकारों में रविंद्र कुशवाहा, कावेरी विज, कसीम फारुकी, राजेंद्र भारतीय, नीलिमा श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव, नागेंद्र श्रीवास्तव, तलत महमूद आदि शामिल रहे।

No comments