Breaking News

फर्जी छात्रों के वजीफा लेने पर नोडल अफसरों से होगी रिकवरी...अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के फर्जी वजीफा लेने पर नोडल अफसरों के वेतन से रिकवरी होगी। सोमवार को प्रिंसिपलों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन तिवारी ने कहा कि एक छात्र को एक ही योजना का लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें अक्सर आती है कि मदरसों में बगैर दाखिला लिए ही छात्र-छात्राएं वजीफा ले लेते हैImage result for वजीफासोमवार को विकास भवन में प्रिंसिपलों की हुई बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन तिवारी ने प्रिंसिपलों और नोडल अफसरों को चेताया कि फर्जी छात्रों के खाते में किसी भी दशा में वजीफा और शुल्क प्रतिपूूर्ति का भुगतान न होने पाएं। उन्होंने अल्पसंख्यक बच्चों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने अलग-अलग योजनाएं चला रखी है।

मगर किसी भी छात्र को एक से अधिक योजना का लाभ नहीं मिल सकता है। अगर कोई छात्र दोनों योजनाओं का लाभ लेना चाहता है, तो उसका आवेदन दोनों निरस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें प्राय: आती हैं कि मदरसों में नहीं पढ़ने वाले बच्चों को भी वजीफा दे दिया जाता है।
चेताते हुए कहा कि अगर इस प्रकार के मामले आते हैं, तो प्रिंसिपलों और नोडल अफसरों के वेतन से रिकवरी किया जाएगा। बैठक में अन्य लोगों के अलावा डॉ. विंध्याचल सिंह, उमेश प्रसाद त्रिपाठी, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, अरविंद सिंह, नसरत अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments