Breaking News

टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे बुमराह, उमेश को मिला मौका

नयी दिल्ली। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह उमेश यादव को टीम में रखा गया है। इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की श्रृंखला दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू होगी। 
JUST IN: Umesh Yadav replaces Jasprit Bumrah in India's Test squad fast bowler Jasprit Bumrah has sustained a minor stress fracture in his lower back and has been ruled out of the upcoming Paytm Freedom Series for Gandhi-Mandela Trophy against South Africa.
View image on Twitter
772 people are talking about this
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस चोट का पता नियमित रेडियोलोजी स्क्रीनिंग के दौरान पता चला। वह एनसीए में रहकर फिटनेस हासिल करेंगे और बीसीसीआई का चिकित्सा दल पर उन पर निगरानी रखेगा। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने बुमराह की जगह पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया है। ’’ बुमराह टी20 श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे जो 1-1 से बराबर छूटी थी।
टेस्ट श्रृंखला के लिये भारतीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और शुभमान गिल। 

No comments