Breaking News

High Court संग्रहालय की आधार शिला रखी गई

The foundation stone of the High Court Museum was laid
 प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट का संग्रहालय शीघ्र ही नए भवन में स्थानांतरित होगा। इसके लिए ड्रमंड रोड स्थित गेस्ट हाउस के बगल में श्री साईं मंदिर के पीछे कांफ्रेंस हाल और संग्रहालय भवन की आधार शिला शनिवार को रखी गई। 45 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन का निर्माण उप्र जल निगम की निर्माण इकाई करेगी। उसे निर्माण पूरा करने का 6 माह का लक्ष्य दिया गया है।
भवन का शिलान्यास सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति विनीत शरण ने किया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्तिगणों के साथ मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने भी भवन के शिलापट्ट का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में पूर्व न्यायमूर्तीगण सहित सभी न्यायमूर्तिगणए बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिए राज्य विधि अधिकारीगणए स्थानीय प्रशासनए न्यायालय एवं जल निगम के अधिकारी मौजूद थे। भवन निर्माण पूरा होने के बाद हाईकोर्ट परिसर में स्थित संग्रहालय नव निर्मित भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इससे आम जनता को भी हाई कोर्ट की विरासत जानने समझने में आसानी होगी।

No comments