जनपद विद्यालय खो खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग (अंडर-19,अंडर 14) के दोनों वर्गों में सोरांव की बनी टीम चैंपियन, नगर उत्तर की टीम रही उपविजेता
प्रयागराज। जनपद विद्यालय खो खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग (अंडर-19,अंडर 14) के दोनों वर्गों में सोरांव की टीम चैंपियन बनी। वही दोनों वर्गों में नगर उत्तर की टीम ने उपविजेता रही।
सीनियर वर्ग में बेस्ट रनर का खिताब अर्पिता यादव, बेस्ट चेजर शालिनी चौरसिया, दोनों सोरांव सब जूनियर वर्ग में बेस्ट चेजर नीतू यादव सोरांव , वही बेस्ट रनर नंदनी कुमारी नगर उत्तर, सीनियर वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी ममता पटेल सोरांव, सब जूनियर वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी मंजूरी कुमारी सोरांव को दिया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन जानकी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज बिगहिया प्रयागराज के मैदान पर आयोजित हुई। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृपाराम मिश्र ने पुरस्कार वितरण किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश खो खो संघ के कोषाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि अली अहमद खान एवं राजकुमार रहे। खो खो प्रतियोगिता की देखरेख कामनी यादव एवं विनोद कुमार पटेल, संयोजिका कुसुम श्रीवास्तव प्रधानाचार्य के द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्त उषा सिंह के द्वारा दिया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक का दायित्व लालजी दूरियां, अमर बहादुर पटेल, मिथुन कुमार, सुनील कुमार धुरिया, राधेश्याम मौर्य, अखिलेश कुमार यादव मोहम्मद मुईम, विकास कुमार, सुरेश कुमार, सुधीर पाल आदि ने बख़ूबी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश खोखो संघ के कोषाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश शर्मा को एवं विशिष्ट अतिथि अलीहमद खान को अंग वस्त्र भेंट कर विद्यालय के अध्यक्ष कृपाराम मिश्र के द्वारा सम्मानित किया गया ।






No comments