Breaking News

PCS MAINS -2017 का रिजल्ट घोषित


प्रयागराज। पीसीएस.2017 के मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों का एक साल का लंबा इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया हैए जिसमें 2029 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार 16 सितंबर से शुरू होगा। साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत सूचना जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।
PCS Mains-2017 results declared

पीसीएस.2017 की मुख्य परीक्षा पिछले साल 18 जून से सात जुलाई तक इलाहाबाद एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। पीसीएस के 676 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में 12295 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2029 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इन 676 पदों के अतिरिक्त जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी.2 ;ग्रेड.1द्ध 15 पदों और जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी.2 ;ग्रेड.2द्ध छह पदों पर अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार कराए जाने का प्रावधान नहीं है। इन पदों के लिए अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। दोनों प्रकार के पदों का परिणाम पीसीएस.2017 के अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा।
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षाफल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांकए कटऑफ अंक आदि की सूचनाएं अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएंगी। सचिव ने बताया कि एक अभ्यर्थी का परिणाम उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका जागृति द्विवेदी बनाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व एक अन्य में न्यायालय द्वारा पारित किए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

No comments