Breaking News

पूर्वांचल में गंगा का जलस्तर बढ़ने से मची तबाही, बलिया, प्रयागराज में 30 हजार घरों में घुसा पानी, तटवर्ती इलाकों में शुरू हुई दुश्‍वारी, खेत खलिहान डूबे

Image result for प्रयागराज में गंगा का हाहाकार, 30 हजार घरों में घुसा

पूर्वांचल में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण मची तबाही से सबसे ज्यादा बलिया जिला प्रभावित है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा से 29 हजार की आबादी को सड़क पर ला दिया है। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार की शाम को बाढ़ को लेकर प्रमुख सचिव एवं राहत आयुक्त को जो रिपोर्ट भेजी गई हैए उसमें इसका जिक्र है।

प्रयागराज गंगा और उफान पर यमुना का बाढ़ कछारी इलाकों में कहर बरपा रहा है। हर घंटे बढ़ रहा नदियों का जल शहरवासियों के लिए आफत बना है। कछार के मोहल्लों के करीब 30 हजार घरों में पानी घुस गया। बिजली कटौती और पेयजल न मिलने से परेशान लोग पलायन कर रहे हैं। सड़क और गलियों में नावें चल रही हैं। लोगों को बचाव के लिए रास्ता नहीं सूझ रहा है।


बलिया
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ के हालात पर तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि बलिया में बुधवार की शाम चार बजे गायघाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 57.615 मीटर से 1.775 मीटर अधिक है। गंगा के जल में लगातार बढ़ाव होने से दो तहसीलों बलिया सदर एवं बैरिया में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी है।

बलिया के केहरपुर में बाढ़ का कहर, दो मंजिला स्कूल अौर पानी टंकी गंगा में समाए

बलिया में गंगा का कहर बरकरार

बलिया सदर के शिवपुरए दीयर नम्बरीए चौबे छपराए पोखराए बेलहरी शुक्लाए छपराएमोहानए मठियाए नरहीएकोटए यारपुरए बेदुआए कंसपुरए माल्देपुरए खोरीपाकड़ए बनकटाए जमुआए वाजिदरापुरए खापए सिकंदराए मंझरियाख्ए अजोरपुर तथा बैरिया तहसील के केहरपुरए सुधर छपराए गोपालपुर प्रभावित है। बैरिया तहसील में सबसे ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित है। जिले में 29000 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।


गाजीपुर में भी बदतर हुए हालात

बलिया के साथ.साथ गाजीपुर जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा के पानी से जमानियाए मोहम्मदाबादए सदरए सेवराई और सैदपुर इन चार तहसीलों की 20 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है। जमानिया विधानसभा सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित है।

गाजीपुर में गंगा नदी खतरा बिंदु के पार, तटवर्ती इलाकों में शुरू हुई दुश्‍वारी, खेत खलिहान डूबे Gazipur news
गाज़ीपुर जिले में रविवार से ही बाढ़ का कहर जारी है गंगा में लगातार हो रहे बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों को पार कर गांवों का रुख गंगा कर चुकी हैं।

मीरजापुर में 495 गांव प्रभावित

वाराणसी में भी बढ़ रहा है जलस्तर (फाइल फोटो)
वाराणसी में भी बढ़ रहा है जलस्तर
चंदौली जिले में गंगा के खतरे के निशान पार करने से पड़ावए धानापुरए चहनियां के करीब 6 गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां पर बाढ़ से 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ.साथ मीरजापुर जिले में बाढ़ के चलते 495 गांव प्रभावित है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट की माने तो 15 हजार से ज्यादा की आबादी अब तक प्रभावित है।


No comments