Breaking News

न्यूजीलैंड ने भारतीय छात्रों के लिये 32 छात्रवृत्ति घोषित की, 25 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Image result for छात्रवृत्ति घोषितनयी दिल्ली। न्यूजीलैंड ने शैक्षणिक सत्र 2019.20 के लिये भारतीय छात्रों के वास्ते ष्न्यूजीलैंड एक्सेलेंस अवार्डष्के तहत 32 छात्रवृत्ति घोषित की हैं। न्यूजीलैंड उच्चायोग में इसकी घोषणा करते हुए एजुकेशन न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी ग्रांट मैकपर्सन ने कहाए ष्ष्इसके लिये 25 नवंबर तक आवेदन किये जा सकते हैं।ष्ष् उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड एक्सेलेंस अवार्ड के माध्यम से प्रतिभावान भारतीय छात्रों को विज्ञानए प्रौद्योगिकीए इंजीनियरिंग एवं गणित में विशेषज्ञ कोर्स करने में मदद मिलेगी। इसके तहत 30 स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति तथा दो स्नातक छात्रवृत्ति हैं। स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति के तहत प्रत्येक चयनित छात्र को 5000 डालर दिया जायेगा जबकि स्नातक छात्रवृत्ति के तहत 10 हजार डालर दिया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालयों में पढ़ने आने के लिये वीजा में 63 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। 

भारत में न्यूजीलैंड की उच्चायुक्त जोएना केम्पकर्स ने कहा कि न्यूजीलैंडए भारत से दूर हैए हालांकि दोनों देशों के संबंध काफी करीबी हैं जो 14वीं शताब्दी से शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के लोगों की संख्या वहां की आबादी की चारप्रतिशत है और हिन्दी वहां चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। केम्पकर्स ने कहा कि पर्यटनए लोगों के बीच सम्पर्क एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान सहित शिक्षा के क्षेत्रों में दोनों देशों में सहयोग काफी बढ़ा है। उन्होंने जोर दिया कि भारतण्ण्प्रशांत क्षेत्र दोनों देशों से संबद्ध है और आगे बढ़ते एवं आधुनिक भारत के संदर्भ में हम सहयोग को और मजबूत बनाने को प्रतिबद्ध हैं। 

No comments