Breaking News

इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्थापना दिवस में बवाल, हिरासत में चार छात्र

allahabad university

छात्रसंघ बहाली की मांग और कुलपति के विरोध के इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दौरान सोमवार को सीनेट हॉल के बाहर बवाल हो गया। छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय ;इविविद्ध प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने मामले में चार छात्रों को हिरासत में लिया हैए जिनमें से तीन को इविवि प्रशासन ने निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों का इविवि परिसर में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।allahabad university
सीनेट हॉल में एक तरफ स्थापना दिवस समारोह चल रहा था तो दूसरी ओर छात्रसंघ भवन में छात्र आमरण अनशन पर बैठे थे। सीनेट हॉल के बाहर सैकड़ों की संख्या में छात्र इकट्ठा थे और उन्हें समारोह में शामिल होने से रोक दिया गया था। दोपहर दो बजे के आसपास मुख्य अतिथि राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र का संबोधन चल रहा थाए उसी वक्त बाहर शोरशराबा शुरू हो गया और छात्रों ने इविवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सीनेट हॉल में बैठे चीफ प्रॉक्टर प्रोण् रामसेवक दुबे और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के तमाम सदस्य बाहर की ओर भागे।allahabad university
इस बीच बाहर बवाल शुरू हो चुका था और छात्रों एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हो रही थी। आपाधापी में सीनेट हॉल के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी गईं। पुलिस ने छात्रनेता संदीप वर्मा प्रॉक्टरए आनंद सिंहए अनुभव सिंह छोटू और सौर सिंह बंटी को हिरासत में ले लिया और बाकी छात्रों को लाठियां पटककर खदेड़ा। बवाल के बाद चीफ प्रॉक्टर ने छात्र संदीप कुमारए आनंद सिंह और सौरभ सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
अनुभव सिंह इविवि का छात्र नहीं हैए सो इविवि प्रशासन ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। चीफ प्रॉक्टर ने निलंबित किए गए तीनों छात्रों को 15 अक्तूबर तक पंजीकृत डाक से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इसके अलावा चीफ प्रॉक्टर ने उपद्रव और अराजकता फैलाने के आरोप में चारों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।
अनुशासनहीनता में एक अन्य छात्र भी निलंबित

प्रयागराज। अनुशासनहीनता के मामले में इविवि प्रशासन ने एक अन्य छात्रों को निलंबित कर दिया है। बीए तृतीय वर्ष के छात्र जितेंद्र कुमार भारतीया पर आरोप है कि सोमवार दोपहर तीन बजे के आसपास वह चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचा और वहां मौजूद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से दुर्व्यवहार किया। साथ ही झगड़ा करने पर उतारू हो गया। चीफ प्रॉक्टर प्रोण् राम सेवक दुबे ने उसे निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन अक्तूबर को शाम चार बजे तक कुलानुशासक कार्यालय में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।
इविवि में छात्रसंघ का ताला टूटए मचा हड़कंप

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ;इविविद्ध में छात्रसंघ की बहाली के लिए छात्रों का आमरण अनशन लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस बीच देर शाम अनशनकारी छात्रों के समर्थन में छात्रसंघ पहुंची भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने छात्रसंघ भवन के कॉमन हॉल का ताला तोड़ दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। मामले में इविवि प्रशासन की ओर से डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर अनशनकारी छात्रों पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया गया है।
छात्रसंघ बहाली के लिए अध्यक्ष उदय प्रकाश यादवए उपाध्यक्ष अखिलेश यादवए महामंत्री शिवम सिंह समेत नौ छात्र नेता आमरण अनशन पर बैठे हैं।  सोमवार को छात्रसंघ भवन पर तमाम छात्र.छात्राएं अनशनकारियों को समर्थन देने पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव और एमएलसी बासुदेव यादव ने भी मौके पर जाकर समर्थन दिया। देर शाम सैकड़ों समर्थक छात्रसंघ भवन पहुंचे और कहा कि इविवि में किसी भी सूरत में छात्रसंघ को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने छात्रसंघ भवन के कॉमन हॉल का ताला तोड़ दिया। उनका कहना था कि साल भर की फीस के साथ छात्रसंघ के लिए भी शुल्क जमा करा लिया जाता है। ऐसे में छात्रसंघ के कॉमन हॉल पर आम छात्रों का अधिकार है। हालांकि पदाधिकारियों के कमरों पर लगे तालों को किसी ने नहीं छुआ। सूचना इविवि प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। इविवि प्रशासन ने पुलिस को सूचना दीए जिसके बाद कुछ पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर जांच.पड़ताल भी की।

उधरए चीफ प्रॉक्टर प्रोण् रामसेवक दुबे और डीएसडब्ल्यू प्रो् हर्ष कुमार ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर घटना की जानकारी देते हुए आशंका जताई है कि छात्रसंघ का ताला टूटने के बाद परिसर में तोड़फोड़ए हिंसा और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि अनशनकारियों में ज्यादातर इविवि के छात्र नहीं हैं और जो छात्र हैंए वे किसी न किसी अनुशासनहीनता में शामिल रहे हैं। डीएम.एसएसपी से परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने का अनुरोध किया गया है।

No comments