भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट
![]() |
| Add caption |
तीन मैचों की यह श्रृंखला महिला वनडे चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं है। तीन टी20 मैच खेल चुकी पूनिया को पहला वनडे खेलने का मौका मिला जब स्टार सलामी बल्लेबाज मंधाना को दाहिने टखने में फ्रैक्चर के कारण बाहर होना पड़ा। पूनिया ने अपनी पारी में आठ चौके लगाये। रौद्रिगेज ने पूनिया के साथ 83 रन की साझेदारी की । अपने दूसरे अर्धशतक में उन्होंने सात चौके लगाये। यह मार्च के बाद से कप्तान मिताली राज का भी पहला मैच था। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल तक खेलने वाली पहली महिला बन गईं । उन्होंने जून 1999 में पहला मैच खेला था। पिछले महीने उन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 89 रन था जो सात विकेट पर 115 रन हो गया। उनके लिये मरिजाने काप ने 54 रन बनाये।


No comments