Breaking News

पूर्व प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड ने यूरोपीय केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष का पद संभाला

फ्रैंकफर्ट एम मैन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की पूर्व प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड ने शुक्रवार को यूरोपीय केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया। वह इटली के मारियो द्रागी का स्थान लेंगी। यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

लगार्ड यूरोपीय केंद्रीय बैंक की पहली महिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने एक कॉरपोरेट वकील के तौर पर करियर की शुरुआत की। वह आईएमएफ की प्रमुख बनने से पहले 2007 से 2011 तक फ्रांस की वित्त मंत्री भी थीं।

No comments